उत्तराखण्ड
21वीं प्रादेशिक पुलिस तैरारी व क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता शुरू, आईजी ने किया शुभारंभ
हल्द्वानी। गौलापार स्टेडियम में 9 से 11 अगस्त तक चलने वाली 21वीं प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय, वाहिनी पुलिस तैराकी एवं क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि आईजी नीलेश आनंद भरणे ने किया।
शुभारंभ में आईजी डॉ भरणे और एसएसपी पंकज भट्ट ने टीम प्रबंधकों से भेंट की। साथ ही सभी टीमों को तैराकी प्रतियोगिता को खेल भावना से खेले जाने हेतु शपथ दिलाई। प्रतियोगिता में कुल 18 टीमें जनपद नैनीताल,अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून हरिद्वार, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी, उत्तरकाशी, ऊधम सिंह नगर, 31वीं वाहिनी पीएससी, 40 वीं वाहिनी पीएससी,46 वीं वाहिनी पीएससी, आई.आर.बी द्वितीय,एस.डी.आर.एफ, जी0आर0पी0, प्रतिभाग कर रही हैं।
प्रतियोगिता के शुभारंभ के दौरान एस.पी. क्राइम/ ट्रैफिक डॉ जगदीश चन्द्र, एसपीसिटी हरबंस सिंह, सीओ भूपेंद्र सिंह धोनी, प्रतिसार निरीक्षक भगवत सिंह राणा, कोतवाल हरेंद्र चौधरी समेत प्रतियोगिता प्रबंधन समिति के समस्त सदस्य मौजूद थे।
![](https://atombombnews.com/wp-content/uploads/2024/04/Ad-Kidzee.jpeg)
![](https://atombombnews.com/wp-content/uploads/2023/08/Ad-RenaissanceCollege-2.jpeg)
![](https://atombombnews.com/wp-content/uploads/2023/08/Ad-KaushalAcademy.jpeg)
![](https://atombombnews.com/wp-content/uploads/2023/08/Ad-ShiningStar.jpeg)
![](https://atombombnews.com/wp-content/uploads/2021/08/AtomBombNews_logo.png)