Connect with us

उत्तराखण्ड

एसएफजे ने उत्तराखंड में होने वाली जी 20 की बैठक को लेकर दी धमकी, अलर्ट

रामनगर। रामनगर में होने वाली जी20 बैठक को लेकर एसएफजे की धमकी मिली है। कई लोगों को की जा रही कॉल में बैठक में खालिस्तान के झंडे लगाने की बात कही जा रही है। डीजीपी ने मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं। 

रामनगर में तीन दिन 28 से 30 मार्च को जी20 बैठक में 20 देशों के नेता हिस्सा ले रहे हैं। इस बीच प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस के मुखिया गुरपतवंत सिंह पन्नू ने रामनगर में होने वाली जी20 बैठक को लेकर धमकी दी है।

पन्नू की रिकॉर्डेड आवाज में इस तरह के धमकी वाली कॉल रविवार शाम को सैकड़ों नंबरों पर आई। इसमें पन्नू ने रामनगर को खालिस्तान का हिस्सा बताते हुए बैठक के दौरान वहां खालिस्तान के समर्थन में झंडे लगाने की बात कही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page