Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां सड़क हादसे में गई कंपनी के ठेका श्रमिक की जान, परिजनों में मचा कोहराम

लालकुआं। सड़क हादसे में कंपनी में ठेका श्रमिक के तौर पर कार्यरत युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार 25 एकड़ वर्कर कालोनी, झोपड़ पट्टी निवासी विपुल तिवारी पुत्र वी एन तिवारी (26 वर्ष) टाटा कंपनी में बतौर ठेका श्रमिक कार्यरत था। बताया जाता है कि विपुल तिवारी और उसका एक दोस्त बाइक से लालकुआं की ओर आ रहे थे। तभी अचानक सामने से एक ट्रक आ गया। उससे बचने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।

स्थानीय लोगों की मदद से जैसे तैसे विपुल तिवारी को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। लालकुआं कोतवाल डीआर वर्मा ने दूरभाष पर बताया कि मामला पंतनगर थाना क्षेत्र का है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page