Connect with us

उत्तराखण्ड

दो भाईयों ने ऑटो चालक को बेरहमी से पीटा, धारदार हथियार से बोला हमला

हल्द्वानी। दो भाईयों ने ऑटो चालक की बेरहमी से धुनाई लगा दी। आरोप है कि उस पर धारदार हथियार से हमला बोला गया। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में ऑटो चालक लाइन नंबर 18, आजाद नगर निवासी मोहम्मद साजिद पुत्र मो. राशिद ने कहा है कि बीती 4 अप्रैल को मोहल्ले में ही रहने वाले नावेद ने दूरभाष पर अपने पुत्र फैजान को घर भेजने की बात कही।

यह बात जब उसने फैजान को बताई तो वह आग बबूला हो गया और अपने भाई फराज के साथ गाली गलौज पर उतारू हो गया। जब उसने इसका विरोध किया तो दोनों भाई मारपीट पर उतारू हो गए। आरोप है कि उस पर धारदार हथियार से हमला बोला गया। जिसमें उसे गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page