Connect with us

उत्तराखण्ड

मौसम अलर्ट- उत्तराखंड के इन इलाकों में बर्फबारी के आसार तो यहां छा सकता है कोहरा

देहरादून। मौसम विभाग ने 20 दिसम्बर तक मौसम प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है। जबकि कुछ मैदानी जिलों में कोहरा छाने के भी आसार हैं। इससे ठंड और बढ़ सकती है। वहीं पर्वतीय जिलों में पाला भी मुसीबतें बढ़ा सकता है। 

मौसम विभाग ने 17 दिसंबर से लेकर 18 दिसंबर तक राज्य के हरिद्वार तथा उधमसिंह नगर जनपदों के कुछ भागों में सुबह के समय उथले कोहरे से मध्य कोहरा छाने की संभावना जताई है। जबकि उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर तथा पिथौरागढ़, जनपदों के उच्च पर्वतीय क्षेत्र में बर्फबारी होने की भी संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा। फिलहाल 20 दिसंबर तक मौसम के मिजाज में बदलाव की कोई संभावना नहीं है। उत्तराखंड में शुष्क मौसम के बीच छाए बादलों ने कपकंपी बढ़ा दी है।

प्रदेश भर में कहीं भी बारिश या बर्फबारी नहीं हुई लेकिन तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा परेशानी बन रहा है। इस बीच ज्यादातर क्षेत्रों के तापमान में कमी आने की संभावना है, जिससे सुबह-शाम के समय कड़ाके की ठंड बढ़ सकती है। उत्तराखंड में इन दिनों ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क है और चटख धूप खिल रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। चटख धूप खिली रह सकती है। पहाड़ों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का प्रकोप बढ़ सकता है। खासकर उधम सिंह नगर और हरिद्वार में कोहरा छाने की चेतावनी दी है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page