Connect with us

Uncategorized

कोटाबाग की सैर बनी दुःस्वप्न: नाले के तेज बहाव में बहा रामनगर का युवक

कालाढूंगी (नैनीताल)कालाढूंगी के फतेहपुर क्षेत्र में मंगलवार शाम एक दुखद हादसा हुआ, जब तीन युवकों की बाइक बैगड़ नाले के तेज बहाव में फंस गई। बाइक पर सवार तीनों युवक रामनगर के निवासी थे, जो कोटाबाग के पहाड़ी क्षेत्र में घूमने आए थे।

भारी बारिश के कारण नाले में बाढ़ जैसी स्थिति हो गई, जिससे मनीष सती (29), नमन उपाध्याय (26), और बलवंत सिंह (28) नाले के बीच में फंस गए। स्थानीय लोगों की मदद से नमन और बलवंत को बचा लिया गया, लेकिन मनीष नाले के तेज बहाव में बह गया।

घटना की सूचना मिलते ही कोटाबाग पुलिस और स्थानीय लोग मनीष की तलाश में जुट गए। घंटों की मशक्कत के बाद, देर रात मनीष का शव बरामद हुआ। वहीं, नमन और बलवंत का उपचार अस्पताल में चल रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in Uncategorized

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page