Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां किराए के कमरे में अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश

हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र के रूपनगर में किराए के कमरे में एक अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक मूल रूप से बिहार के बेगूसराय का रहने वाला है हल्द्वानी में पिछले 14 साल से एमआर की नौकरी करता था। मृतक की शिनाख्त 46 वर्षीय प्रकाश कुमार के रूप में की गई है। पुलिस के मुताबिक मृतक मूल रूप से बिहार का रहने वाला है हल्द्वानी में पिछले 14 सालों से किराए में रहकर मेडिकल में एमआर की नौकरी करता था मृतक की पत्नी इन दिनों अपने गांव बिहार गई हुई है।बुधवार सुबह जब प्रकाश कुमार काफी देर तक नहीं उठा तो मकान मालिक ने जगाने के लिए कमरे का दरवाजा खोला तो प्रकाश कुमार बिस्तर पर अचेत पड़ा हुआ था सूचना के बाद मौके पर पहुंची

पुलिस ने जांच पड़ताल की तो प्रकाश कुमार मृत अवस्था में था।मामले में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर मोर्चरी में भेजा है तो वहीं परिजनों को भी सूचित किया है। बताया जा रहा है कि मृतक एक महीने पहले ही इस कमरे में शिफ्ट हुआ था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है पुलिस के मुताबिक मृतक के परिजनों के आने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page